फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की जगी उम्मीद, राज्यमंत्री ने की पहल

Mon, 03 Apr 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्टेडियम का निरीक्षण करते राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। तीन साल पहले भेजे गए प्रस्ताव पर फिर से कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को विधि-न्याय एवं खेल सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सिगरा स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान दोबारा प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए वर्ष 2014 में 466 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन तब से फाइल आगे नहीं बढ़ी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भगवान राय ने बताया कि तीन साल में प्रस्तावित बजट की लागत भी बढ़ गई है। इस पर अब 30 फीसदी अतिरिक्त खर्च होगा।

इस पर मंत्री ने कहा कि 35 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश मुख्यालय पर भेजें। दूसरी ओर सभी मौसम के अनुकूल वातानुकूलित स्वीमिंग पुल और मल्टीपरपज हाल के लिए कार्ययोजना तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।

आरएसओ ने बताया कि इस पर लगभग 108 करोड़ की धनराशि खर्च होने का अनुमान है। 33 लाख रुपये की लागत से स्प्रिंकलर, ओवरहेड टैंक का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके अलावा बड़ा लालपुर स्टेडियम की मरम्मत पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसका प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। वहां एथलेटिक्स सिंथेटिक्स ट्रैक, पवेलियन की बाउंड्री आदि का निर्माण होगा।

प्रस्ताव के प्रमुख बिंदु
- 35 हजार दर्शकों की होगी क्षमता
- छह प्रवेश द्वार, स्टेडियम के चारों ओर आठ मीटर की सड़क ।
- 150 मीटर मैदान का व्यास।
- गर्मी से बचने के लिए विशेष व्यवस्था।
विज्ञापन

स्टेडियम में गंदगी देखकर हुए नाराज

स्टेडियम का निरीक्षण करते राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विधि-न्याय एवं खेल सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। वहां फैली गंदगी और स्टेडियम में ही कूड़े में लगी आग देखकर कड़ी नाराजगी जताई।

आरएसओ को चेताया कि मैदान और परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। हर शनिवार और रविवार को सफाई अभियान चलाया जाए। मैदान में हरियाली के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण का निर्देश दिया।

ग्राउंड की जमीन बराबर करने, मल्टीपरपज हाल के फर्श पर खराब हो रही लकड़ियों को बदलवाने का निर्देश दिया।इस मौके पर मेयर रामगोपाल मोहले, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा भी साथ में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें