फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी 2022: कल वाराणसी में कई मार्गों पर वाहनों की नो इंट्री, शहर में निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन

Fri, 04 Feb 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वसंत पंचमी के अवसर पर वाराणसी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। जिसे देखते हुए शनिवार  को  रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में कल कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी पर्व पर शनिवार को वाराणसी शहर में निकलने से पहले यातायात व्यवस्था जरूर जान लें। शहर के प्रमुख गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। साथ भारी वाहनों को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


मैदागिन से गोदौलिया और लहुराबीर से गोदौलिया जाने वाले वाहनों को मैदागिन और बेनिया से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन टाउन हॉल और बेनिया पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। वहीं लहुराबीर से मैदागिन जाने वाले अधिकारियों के वाहन कंपनी बाग व टाउन हाल में और बेनिया बाग की तरफ से जाने वाले अधिकारियों के वाहन सनातन धर्म इंटर कालेज में खड़े होंगे।

रामापुरा चौराहा से आगे कोई वाहन नहीं जाएगा। लक्सा की तरफ से रामापुरा, गोदौलिया जाने वाले वाहनों को लक्सा थाने पर ही रोक दिया जाएगा। वाहनों को बेनियाबाग, गुरुबाग, कमच्छा मार्ग, बंगाली इंटर कॉलेज और रविंद्रपुरी कॉलोनी के पास खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः पंडालों में पहुंचने लगीं मां सरस्वती की प्रतिमाएं, पांच को मनाई जाएगी वसंत पंचमी, अंतिम चरण में तैयारियां

अस्सी सोनारपुरा से गोदौलिया और भेलूपुर से रेवड़ी तलाब वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं भदऊचुंगी से भैंसासुर घाट व राजघाट की तरफ किसी भी वाहन नहीं जाएंगे। गोलगड्डा तिराहे से विशेश्वरगंज तिराहे की तरफ भी वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

इन वाहनों को प्रतिबंध से किया गया मुक्त

शव वाहन, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। साथ ही एंबुलेंस व फायर बिग्रेड के वाहनों को प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाएगा। वहीं सिगरा चौराहा से ट्रॉमा सेंटर की तरफ जाने वाले एंबुलेंस व मरीजों के वाहनों को रथयात्रा, गुरुबाग तिराहा होकर जाने व नीमामाई से रथयात्रा के तरफ वापस आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें