फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दिवाली से पहले महंगाई से बिगड़ा बजट, चीनी, रिफाइंड और आटा-मैदा की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान

Mon, 21 Oct 2024 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : त्योहार के पहले बढ़ी महंगाई के कारण लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। इसके साथ ही सब्जियों के दाम भी कम होने का  नाम नहीं ले रहे हैं। इस कारण लोग दिवाली की तैयारियों का भी हिसाब लगा रहे हैं।
विज्ञापन
महंगाई कर रही लोगों की जेब ढीली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस, दिवाली, भैया दूज से पहले ही महंगाई से बजट बिगड़ने लगा है। आम आदमी से जुड़ी खानपान की वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। चीनी, आटा, मैदा, सूजी, खाद्य तेल के दाम में उछाल आ गया है। उधर, सब्जी में आलू को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम में वृद्धि है। त्योहार पर महंगाई से लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन


विशेश्वरंगज भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि एक अक्तूबर के बाद से खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी है। विशेश्वरगंज मंडी के चीनी आढ़ती शशांक साहू ने बताया कि दिवाली से पहले चीनी का भाव 46 से 47 पहुंच गया है।

विज्ञापन

सामग्री 15 दिन पहले अब
आटा 30-32 35-36
मैदा 36-37 39-40
चीनी 44-45 46-47
रिफाइंड 145-150    155-160
सरसों तेल      150-155     165-170
सूजी      40-43     44-45 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें