फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बियर शॉप के सेल्समैन पर फायरिंग, कनपटी को छीलते हुई निकली गोली

Wed, 18 Aug 2021 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सेल्समैन दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। उसे रास्ते में कुछ लोग दिखे, जो शराब पी रहे थे। वहां से निकलते वक्त एक युवक उसे गाली देने लगा। जब वह चलते-चलते आगे पहुंच गया तो उस शख्स ने गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल शशि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में बाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार रात बियर शॉप के सेल्समैन को गोली मार दी। गोली सेल्समैन की कनपटी को छीलते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे कुछ लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया तो बाइक छोड़कर बदमाश भाग निकले। घायल सेल्समैन को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की गई। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत खनाव गांव के भुवालपुर इलाके के गजाधरपुर मार्ग पर बच्छाव निवासी पन्ना साव और गजाधरपुर के रहने वाले प्रधान पति प्रभुनाथ यादव की शराब व बियर की दुकान है। गजाधरपुर निवासी शशि यादव उर्फ मटरू (38) गजाधरपुर स्थित बियर की दुकान पर सेल्समैन है और बगल में ही चखना की दुकान चलाता है। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

रास्ते में न्यू भीम एकेडमी स्कूल के पास खंझाटी की दुकान पर कुछ लोग मिल गए तो बातचीत करने लगा। शशि का आरोप है कि इसी दौरान भुवालपुर निवासी आशू सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक से आया। गालीे गलौज करने लगा। विरोध करने के दौरान आशू सिंह ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली बायीं कनपटी को छूते हुए निकल गई।

विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर पास में ही कुछ युवकों ने आरोपियों को दौैड़ाया तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। रोहनिया थाना प्रभारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का है। शशि की तहरीर पर आशू सिंह व अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा दिया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें