बीएड काउंसलिंग के लिए लगी अभ्यर्थियों की कतार।
बीएड में दाखिले के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चल रही काउंसलिंग में छठे दिन शनिवार को सबसे कम अभ्यर्थी पहुंचे। 52 से 65 हजार रैंक तक के कुल 1135 पंजीकृत थे, जिनमें से महज 445 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। रविवार को काउंसलिंग की प्रकिया स्थगित रहेगी लेकिन अभ्यर्थी बाहर से मनपसंद कॉलेज चुन सकेंगे।
काशी विद्यापीठ के तीन केंद्रों पर हो रही बीएड की काउंसलिंग में अब तक किसी दिन 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। यह आंकड़ा घटता ही जा रहा है। शनिवार को समाज विज्ञान, विधि संकाय और शिक्षा संकाय में बने पर महज 445 अर्थात 39.21 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। विधि संकाय केंद्र के समन्वयक डॉ. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि शिक्षा संकाय पर 385 में 156 और समाज विज्ञान संकाय पर 377 में 151 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इसी तरह विधि संकाय में 373 में से 138 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।