फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को युवकों ने पीटा

Sat, 27 Aug 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में मारपीट
विज्ञापन
ओपीडी में गार्ड से हुई नोकझोंक का बदला लेने की नीयत से बाहरी युवकों ने शुक्रवार की शाम बीएचयू में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने नरिया गेट से लेकर सुंदरबगिया और हैदराबाद गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हॉकी-डंडे से पीटा। कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। दो सुरक्षाकर्मियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में तीन नामजद समेत 15 लोगों के िख्‍ालाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ युवक प्रो. वीके शुक्ला की ओपीडी में मरीज को दिखाने गए थे। पहले दिखाने के चक्कर में जूनियर डॉक्टरों से बहस हो गई थी। इस पर गार्ड ने ओपीडी से बाहर कर दिया। इस दौरान गार्ड से उनकी नोकझोंक हुई और वे बाद में बदला लेने की बात कहकर चले गए। शाम को जब अंधेरा हुआ तो 20-25 की संख्या में युवक पहले नरिया गेट पहुंचे। यहां सुपरवाइजर कुंवर सिंह और भीम यादव की पिटाई कर दी।

इसके बाद वे सुंदरबगिया गेट पहुंचे लेकिन यहां गार्ड को पहले से सूचना मिल गई थी, इसलिए वो भाग गया था। वहां से आगे बढ़कर हैदराबाद गेट पहुंचे। यहां पर सुरक्षाकर्मी रवींद्र सिंह को हॉकी व डंडे से मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। दूसरा गार्ड जान बचाकर भागा। वहां पर कुर्सियां वगैरह भी तोड़ दीं।
विज्ञापन


युवकों के हंगामे की खबर मिलते की प्राक्टोरियल बोर्ड की पूरी टीम पहुंची। घायल सुरक्षाकर्मियों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पिटाई में कुंवर सिंह का हाथ टूट गया है, वहीं सिर में चोट लगने से रवींद्र सिंह की हालत गंभीर है। वहीं एसओ लंका संजीव कुुमार मिश्रा का कहना है कि घटना में बीएचयू के छात्रों के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। दोनों सुरक्षाकर्मियों का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामले में विष्‍णु आैर बंटी समेत तीन नामजद आैर 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें