फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः जंगल से भटका भालू पहुंचा गांव तो मचा हड़कंप

Fri, 16 Jun 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ कर मड़िहान के जंगल में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के गहिरा नकटी मिश्रलौली गांव में शुक्रवार को भालू के घुसने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ाया तो वह एक घर में घुस गया। लोगों ने दरवाजा बंद करते हुए वन विभाग व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम भालू को पकड़ कर ले गई और कुनबिया जंगल में छोड़ दिया।   शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे गहिरा गांव के नकटी मिश्रलौती गांव के लोग घरों से काम के  लिए निकले थे। अचानक कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे।

लोगों ने आगेे जाकर देखा तो एक भालू आ रहा था। लोग भाग कर गांव में पहुंचे और इसकी सूचना दी। गांव में भालू आने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। भालू को देखते ही परिजन अपने बच्चों को घरों के अंदर कर दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर भालू को लाठी-डंडा लेकर दौड़ाया तो भालू बड़कू दलित के इंदिरा आवास में घुस गया। कमरे में घुसते ही लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। गहिरा के ग्राम प्रधान नखड़ू यादव ने वन विभाग को फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई।

रेंजर विंढमफाल आरबी यादव, डिप्टी रेंजर रमेश यादव व दरोगा वंशनारायण व अजहर पहुंचे और भालू को पकड़ कर पिजड़े में बंद कर वन विभाग ले गए। वन विभाग अधिकारियों का कहना था कि  जंगल के तमाम जलाशय सूख गए हैं।
विज्ञापन

पानी की तलाश में मादा भालू मड़िहान जंगल से भटक कर पड़री में आ गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें