फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने किया सम्मानित, बताया देश का गौरव

Mon, 18 Oct 2021 04:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के आयकर भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने बास्केटबॉल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति को देश का गौरव बताया।  कहा कि प्रशांति महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं। 
विज्ञापन
आयकर विभाग में पद्मश्री प्रशांति सिंह को मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग में आयोजित कार्यक्रम में बास्केटबॉल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने प्रशांति को उपहार स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


आयकर भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने प्रशांति को देश का गौरव बताया।  कहा कि प्रशांति महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं। पढाई के साथ खेल को भी बढ़ावा देने की जरूरत गया। खेल में मेडल आना ही उद्देश्य नही बल्कि खेल भावना का होना जरुरी है। प्रशांति जैसे खिलाड़ी को सम्मानित कर आयकर विभाग खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


अपर आयकर आयुक्त लियाकत अली आफाकी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। टोक्यो ओलंपिक में भी मेडल जीतने वालों की सूची में सबसे ज्यादा नाम महिलाओं का है। ऐसे में प्रशांति सिंह ने न केवल काशी बल्कि देश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

इस दौरान विभाग की ओर से प्रशांति के खेल जीवन से जुड़ी उपलब्धियों पर तैयार कुछ यादगार तस्वीरो से बनी फोटो गैलरी,अंग वस्त्र भी दिया गया। प्रधान आयकर आयुक्त आभा काला चन्दा, आयकर अधिकारी सूरज कुमार, अशोक यादव,रवि प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें