फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार काशी में खास अंदाज में बरसेगा रंग, शिव बरात में सजेगी बरसाने की लठ्ठमार होली 

Tue, 09 Mar 2021 12:10 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • पहली बार शामिल होंगी पर्यटन व संस्कृति विभाग की झांकियां
  • महाशिवरात्रि पर शिव बरात होली खेलें मसाने में... की तर्ज पर 
विज्ञापन
बरसाना में हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसातीं हुरियारिनें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बरात में इस बार काशी में होली के विविध स्वरूप देखने को मिलेंगे। शिव बरात में काशी की होली के साथ ही बरसाने की लठ्ठमार होली और भोजपुरिया होली के रंग बिखरेंगे। पहली बार शिव बरात में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की झांकियां भी शामिल होंगी। यह जानकारी सुदामा तिवारी, पवन खन्ना, मनोज केशरी, संदीप केशरी, रमेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में सुदामा तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव बरात होली खेलें मसाने में... की तर्ज पर निकाली जाएगी। हास्य कवि सांड बनारसी दूल्हा तथा व्यापारी नेता बदरूद्दीन अहमद दुल्हन बनेंगे। अमरनाथ शर्मा सहबल्ला बनकर बनारसी मस्ती का रंग घोलेंगे।

बरात के अंत में डेढ़सी के पुल पर बृहस्पति भगवान के मंदिर में बरात की समाप्ति पर विवाह संपन्न होगा। इसके साथ ही अगले साल से शिव बरात समिति की ओर से गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। घराती-बराती के खानपान की व्यवस्था मारवाड़ी युवक संघ करेगा। चितरंजन पार्क पर वधू पक्ष दशाश्वमेध व्यापार मंडल की ओर से नरसिंह दास बाबा व दिलीप तुलस्यानी बरातियों का स्वागत करेंगे। संयोजन दिलीप सिंह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें