भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से प्रगति मैदान नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बरेका का रनिंग मॉडल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। प्रदर्शनी में जर्मनी, जापान, रूस और यूके कंट्री पवेलियन के साथ 11 देशों के 300 से अधिक स्टॉल लगे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में समवर्ती अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और खरीदार-विक्रेता बैठकें शामिल हैं। जो सभी हितधारकों के लिए रेल परिवहन क्षेत्र में तकनीकी प्रगति, हितधारकों के साथ नेटवर्क और एक ही मंच के तहत ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान करता है।
बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रेल प्रदर्शनी ने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों को बरेका वाले इंजन स्टॉल पर आने पर यहां बनने वाले इंजन की गुणवत्ता की जानकारी दी जा रही है। वहीं प्रदर्शनी में प्रदर्शित रेल लोको मॉडल और बरेका की रेल इंजन निर्यात क्षमता, वर्तमान उपलब्धियाें को इंफोग्राफिक के माध्यम से दर्शाया गया है। इस दौरान मनीष कुमार गुप्ता, आरआर प्रसाद, अरुण शर्मा मौजूद रहे।