फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: बनारस से था बप्पी लाहिरी का गहरा लगाव, बचपन में ही बंधवाया था गुदई महाराज से गंडा

Thu, 17 Feb 2022 10:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 फिल्मों को डिस्को म्यूजिक और झूमने वाले संगीत देने वाले बप्पी लाहिरी के निधन से उनके चाहने वाले गम में डूबे हुए हैं।  बप्पी लाहिरी कई बार बनारस आए थे। 2017 में आयोजित सुर गंगा कार्यक्रम में उन्होंने महफिल लूट ली थी। 
विज्ञापन
बप्पी लाहिरी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का बनारस के संगीत से गहरा लगाव था। बनारस घराने के गुरु शिष्य परंपरा से भी वह जुड़े हुए थे और पद्मभूषण पं. सामता प्रसाद मिश्र उर्फ गुदई महाराज के अनन्य शिष्य भी थे। पांच साल की अवस्था में ही बप्पी ने लता मंगेशकर के कहने पर गुदई महाराज से गंडा बंधन कराया था।

विज्ञापन


बुधवार को बप्पी लाहिड़ी के निधन की सूचना से काशी के संगीतकारों और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। गुदई महाराज के पौत्र गौरव मिश्र ने बप्पी दा की यादों को साझा करते हुए कहा कि बप्पी लाहिड़ी ने बताया था कि जब वह पांच साल के था उन्होंने दादाजी से गंडा बंधन कराया था।

पं. गुदई महाराज झनक-झनक पायल बाजे के समय में कोलकाता आए थे। उस समय लता मंगेशकर ने गुरु जी से कहा कि इसका गंडा बंधन कराओ। बनारस घराना मेरा प्रिय घराना है। इसके बाद से ही उनका बनारस घराने से गुरु शिष्य का नाता जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्य ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी व्यक्तिगत रूप से कई बार बनारस आए। सिटी महोत्सव में उन्होंने 2009 और सुर गंगा में 2017 में मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें