फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लक्सा थाने के पास बरगद के पेड़ की डाल गिरी, पांच घायल, 100 साल से भी अधिक पुराना है पेड़

Sun, 19 Jun 2022 10:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के  लक्सा थाने के पास बरगद के पेड़ की डाल शनिवार की रात अचानक सड़क पर गिर गई। इस दौरान डाल की चपेट में आने से पांच राहगीर घायल हो गए। घायलों का रामकृष्ण मिशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
लक्सा थाने के पास बरगद के पेड़ की डाल गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के  लक्सा थाने के पास बरगद के पेड़ की डाल शनिवार की रात अचानक सड़क पर गिर गई। इस दौरान डाल की चपेट में आने से पांच राहगीर घायल हो गए। घायलों का रामकृष्ण मिशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सड़क पर डाल गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंचे एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय और थाना प्रभारी लक्सा अमित कुमावत ने नगर निगम को सूचना देते हुए रूट डायवर्जन कराया।

विज्ञापन


एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे के बाद पेड़ की डाल गिर गई। यह बरगद का पेड़ लगभग सौ वर्ष से भी अधिक पुराना बताया जा रहा है। थाने के पास हनुमान मंदिर से सटे पेड़ की डाल गिरने से दुकानदार बिज्जू, बिरदोपुर निवासी विजय भट्टाचार्य, राहगीर महमूरगंज निवासी अजय अग्रवाल, भोजूबीर निवासी ज्योति यादव और उनकी 12 वर्षीय बेटी घायल हो गईं।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल अपने-अपने घरों को चले गए। कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला गया। नगर निगम की ओर से सड़क पर गिरे डाल को हटवाया गया। वहीं, पेड़ की डाल गिरने के दौरान ही क्षेत्र की बिजली कटवा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें