फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसानी से मिल सकेगा उद्यमियों को 20 से 50 करोड़ तक का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों को गति देने को शहर में यूनियन बैंक का पहला मीड कॉरपोरेट शाखा खोला गया है, जहां नए एमएसएमई उद्यमियों को 20 करोड़ और पुराने उद्यमियों को 50 करोड़ तक का ऋण बगैर किसी झंझट के मुहैया हो सकेगा। सोमवार को रथयात्रा स्थित काशी प्लाजा में शाखा का शुभारंभ यूनियन बैंक के जीएम सीएम मिनोचा ने किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि शहर में इस तरह की शाखा खुलने से उद्यमियों को अब ऋण के लिए अन्य बैंकों का चक्कर नहीं काटना होगा। वहीं व्यापार जगत से जुड़े व्यापारियों व उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी और औद्योगिक विकास को पंख लगने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार हो सकेगा। मीड कॉरपोरेट शाखा के प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी में कॉरपोरेट व्यापार की असीम संभावनाओं को देखते हुए यह शाखा खोली गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि वाराणसी क्षेत्र में मध्यम व उच्च श्रेणी के उद्यमियों को 20 करोड़ या उससे अधिक की ऋण सुविधा डोर स्टेप पर प्रदान किया जा सके। शुभारंभ के मौके पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख विकास कुमार सिन्हा, उप क्षेत्र प्रमुख प्रतिभा पांडेय, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें