फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर ने कैंट रेलवे स्टेशन पर उतारे कपड़े, फिर लेट गया पटरी के बीच में

Thu, 05 Sep 2019 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ट्रैक पर लेटा बैंक कैशियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक बैंककर्मी रेल पटरी पर लेट गया। हालांकि इस रेल लाइन पर परिचालन कुछ दिन से बंद है। बाद में रेलकर्मी व सफाई कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन


लंका के भगवानपुर निवासी सुधांशु उपाध्याय(57) ज्ञानपुर स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में कैशियर हैं। वे रोज बनारस से भदोही आते जाते हैं। परिजनों के मुताबिक वे इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं।

सुधांशु बुधवार को गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस से देर शाम कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ आने-जाने वाले अन्य एमएसटी धारक तो घर निकल गए, लेकिन सुधांशु घर जाने के बजाय स्टेशन परिसर में ही टहलने लगा। रात आठ बजे के करीब सुधांशु उपाध्याय अपने कपड़े उतारकर प्लेटफार्म नंबर पांच की पटरी पर लेट गया। यह देखकर वहां भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मौजूद सीटीएस स्टॉफ ने डिप्टी एसएस को जानकारी दी। सूचना पाकर रेलकर्मी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गए। उसे समझा बुझाकर बाहर निकालने का प्रयास किया जाने लगा।

पटरी के बीच सोए बैंककर्मी को बाहर निकालने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाहर आते ही वह बेहोश हो गया। कर्मचारियों ने मोबाइल फोन में दर्ज नंबर के आधार पर सुधांशु के साथ सफर करने वाले एमएसटी धारकों को इसकी जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें