फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: फ्लाईओवरों के नीचे बनारसी खानपान का लगेगा तड़का, कचौड़ी-जलेबी और मलईयो का मिलेगा स्वाद

Fri, 03 Jan 2025 04:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में फ्लाईओवर और आरओबी के नीचे बनारसी खानपान का तड़का लगेगा।यहां बनारसी कचौड़ी-जलेबी और मलईयो का स्वाद भी मिलेगा। पर्यटकों की गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
फूड - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के फ्लाईओवर और आरओबी के नीचे फूड प्लाजा और फूड कोर्ट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू किया गया है। इन फ्लाईओवरों के नीचे बनारसी खानपान का तड़का लगेगा। इनमें बनारसी कचौड़ी-जलेबी और मलईयो का स्वाद भी मिलेगा।

विज्ञापन


फ्लाईओवरों के नीचे ग्रीन फील्ड एरिया डेवलप किया जाएगा। पाथवे के किनारे बैठने के लिए बेंच, पाथवे विकसित किए जाएंगे। पिलर की पेंटिंग, सीलिंग की पेंटिंग, टू व्हीलर पार्किंग स्थल विकसित होंगे। जरूरत के अनुसार वेंडिंग जोन होंगे। स्टील की रेलिंग और इंटरलाकिंग कराई जाएगी। 

बनारस आने वाले पर्यटक मंदिर और घाटों के दीदार के साथ बनारसी तड़के का स्वाद भी जरूर चखते हैं। बनारस में बनने वाले इस बाजार में पर्यटकों के साथ शहर के लोग बनारसी व्यंजनों के स्वाद के लिए कई दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पर्यटकों की गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
शहर के फ्लाईओवरों और आरओबी के नीचे फूड प्लाजा खोले जाएंगे। यहां पर बनारसी खानपान का स्वाद मिलेगा। इसके लिए सामान्य विभाग को प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। -अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें