फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीएम के गांव जाएंगे उनके संसदीय क्षेत्र के दो मेधावी, प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Sun, 12 May 2024 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के दो मेधावी उनके गांव वडनगर, मेहसाणा (गुजरात) जाएंगे। दोनों विद्यार्थी वहां प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वडनगर के लिए 30 मई को विद्यार्थी रवाना होंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के युवाओं को सशक्त बनाने के मकसद से डिजाइन प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में बनारस के दो विद्यार्थी पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों मेधावी 30 मई को रवाना होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर, मेहसाणा (गुजरात) में एक जून से शुरू होने जा रहे मुख्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


प्रेरणा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनुराग दुबे ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में राजकीय हाईस्कूल करधना के कक्षा नौ के छात्र प्रियांशु ध्रुयांसी और राजकीय हाईस्कूल भतसार की 10वीं की छात्रा आरती वर्मा शामिल हैं। 

राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा नौ से 12 के छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई थी। चयन समिति में जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सीबीएसई के शिक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें