फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी परिसर में सावन में नमाज पर लगे प्रतिबंध : शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना की उत्तर प्रदेश इकाई ने ज्ञानवापी परिसर में सावन भर नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। राज्य उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी (वाराणसी) अजय चौबे ने बुधवार को गोलघर स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इसके लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसे पहले बीते 15 जुलाई को काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भी पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अजय चौबे ने सावन के पवित्र महीने के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज़ पढ़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सनातन हिंदू समुदाय की पुरानी परंपराओं और दर्शन (जैसे माता शृंगार गौरी की दैनिक पूजा और यादव समाज द्वारा गर्भगृह में जल चढ़ाने) पर प्रतिबंध लगे हैं, उसी तर्ज पर नमाज पर भी रोक लगनी चाहिए। शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 24 जुलाई 2026 को शिवसैनिक महावीर मंदिर व्यायामशाला से जुलूस निकालकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख अजय सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें