फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध दरकिनार: बनारस में बेखौफ चल रहा ‘हुक्का बार’, पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप

Thu, 30 Sep 2021 03:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी  के लंका और भेलूपुर के अलावा चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट के पास हुक्का बार का संचालन हो रहा है। लंका के सामनेघाट चौराहे पर अभी हाल में खुले एक कैफे में हुक्का बार चल रहा है। 
विज्ञापन
हुक्का बार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार का संचालन हो रहा है। इसकी आड़ में गांजा, शराब और बियर तक पिलाई जाती है। यहां युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के साथ मारपीट भी होती है। मंगलवार को शिवपुर में अवैध हुक्का बार के संचालक की हत्या ने इस अवैध धंधे की पुष्टि कर दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि जानकारी होने के बावजूद शिवपुर थाने की चांदमारी पुलिस चौकी आंखें मूंदे रही। 

विज्ञापन


 शहर के लंका और भेलूपुर के अलावा चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट के पास हुक्का बार का संचालन हो रहा है। लंका के सामनेघाट चौराहे पर अभी हाल में खुले एक कैफे में हुक्का बार चल रहा है। भेलूपुर के अस्सी और गुरुधाम चौराहे के पास दो तीन साल से हुक्का बार चल रहा है।

महमूरगंज रोड मार्ग पर तीन हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। इसमें एक तो कामर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहा है। सिगरा, शिवपुर, पांडेयपुर और अर्दली बाजार में इस तरह के हुक्का पार्लर की भरमार है। भेलूपुर थाना अंतर्गत गुरुधाम चौराहे स्थित एक कॉम्प्लेक्स के टॉप पर हुक्का बार कम रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। यहां नए ग्राहकों के मोबाइल लाने पर भी प्रतिबंध है। यहां 400-500 रुपये प्रति दो क्वाइल फ्लेवर लगाया जाता है। 

विज्ञापन

रविंद्रपुरी से भदैनी जाने वाली गली में खुले एक कैफे में 250 से 500 रुपये में हुक्का लगाया जाता है। यहां दावा किया जाता है कि पुलिस का छापा नहीं पड़ेगा। यहां कई बार स्थानीय लोगों से विवाद भी हो चुका है।

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध)   सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि  हुक्का बार के संचालन पर पूरी तरह से रोक है, यदि कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। वहीं जिस इलाके में हुक्का बार संचालन होते हुए मिला उस इलाके के थानेदार, चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। काशी और वरुणा जोन के थानेदारों को निर्देशित गया है कि हुक्का बार का संचालन करने वालों पर कार्रवाई करें।

केस-एक 
मई माह में सिगरा थाना के महमूरगंज स्थित एक अपार्टमेंट के बगल में हुक्का बार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से सात युवक और पांच युवतियां पकड़ी गईं थी। हालांकि पुलिस ने संचालक पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई और जुर्माना वसूल छोड़ दिया था। 
केस-दो 
जून माह में ही सिगरा पुलिस ने एक बार फिर महमूरगंज स्थित कैफे में छापा मारा था, हालांकि इसमें कोई पकड़ा नहीं गया था। मगर, अंदर स्मैल हुक्का वाली ही थी। इसमें कैफे संचालक पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

पांच रुपये का क्वाइल, 500 की कमाई

हुक्का बार में कई तरह के फ्लेवर के साथ क्वाइल आता है। एक क्वाइल का दाम पांच से सात रुपये होते हैं, लेकिन हुक्का बार में 250 से 500 तक लिया जाता है। इसमें शराब व बीयर और गांजा जैसे मादक पदार्थ तक परोसे जाते हैं। इसके अलावा डांस और म्यूजिक सिस्टम के साथ ही किराये पर कमरे भी रखे गए हैं। हुक्का बार में पहुंचने वालों की संख्या में युवक और युवतियों की संख्या अधिक होती है। 

हुक्का बार में छापा, पकड़े गए 14 किशोर

चेतगंज पुलिस ने बुधवार रात तेलियाबाग-लोहामंडी मार्ग स्थित एक मकान में छापा मार हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। हुक्का बार में अंदर धुएं का छल्ला उड़ाते हुए 14 किशोरों को पकड़ा गया। इसमें कुछ लड़कियां भी थीं, जिन्हें घर भेज दिया गया।

अवैध तरीके से संचालित हुक्का बार की सूचना मिलने के बाद चेतगंज थाने पर सफेदपोशों और अन्य कई लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सभी लड़कों ने बताया कि बर्थडे पार्टी के लिए यहां पहुंचे थे। वहीं हुक्का बार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

असलहों की खरीद फरोख्त में शामिल रहता था अजय

शिवपुर थाना के मीरापुर बसही स्थित नवलपुर में अवैध हुक्का बार संचालक अजय गुप्ता की हत्या की वजहों को पुलिस तलाश रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मंगलवार देर रात में आरोपी युवती को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी उमेश पटेल और युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि असलहों को देखने में गोली चल गई। हालांकि तीसरे आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की स्थिति साफ हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार असलहों की खरीद फरोख्त में अजय शामिल रहता था। कैंट एसीपी रत्नेश्वर सिंह के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक व युवती से पूछताछ की जा रही है। उधर, बुधवार शाम में पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे अजय के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची शिवपुर, कैंट थाने की फोर्स ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें