फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया हत्याकांड: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बातचीत, न्याय दिलाने का दिया भरोसा 

Fri, 16 Oct 2020 09:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में बृहस्पतिवार को कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई बैठक में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पक्ष और विपक्षी दलों की राजनीति तेज हो गई है। पुलिस के सामने हुए हत्याकांड में मारे गए जयप्रकाश पाल के परिजनों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन पर बातचीत की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि वे उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने में हर वक्त साथ खड़े रहेंगे। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार वालों को बताया कि पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को गांव में पहुंचेगा और पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद अगले कदम को लेकर रणनीति बनाएगा। सपा के नेता व पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के मोबाइल से यह बातचीत हुई।

अखिलेश ने जयप्रकाश के बड़े भाइयों चंद्रमा पाल और सूरज पाल से बातचीत के दौरान कहा कि दुःख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह समय घबराने का नहीं बल्कि हिम्मत दिखाने का है। समाजवादी पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक जयप्रकाश के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें