फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में जीप दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, तीन की मौत

Sun, 30 Jul 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
हादसा - फोटो : logo
विज्ञापन
बलिया जिले के हल्दी क्षेत्र स्थित गायघाट के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में एक कमांडर जीप दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जान गंवाने वाला बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। कमांडर जीप सवारी लेकर जिला मुख्यालय से बैरिया की तरफ जा रही थी। गायघाट के कुआं नंबर एक के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में जीप असंतुलित हो गई और इससे दूसरी बाइक को टक्कर लग गई।

इसके बाद जीप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार बिहार के सीवान जिले के जलालपुर निवासी अमरजीत गोस्वामी (21), जीप सवार हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी नीतीश कुमार यादव (23), बैरिया कोतवाली क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी अमृत ओझा (17), दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी मुन्ना यादव (23) और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने अमरजीत व एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मुन्ना यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। हल्दी पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें