सांसद ने जोर देकर कहा कि नया कृषि कानून किसानों के लिए अतिशय हितकारी है। विपक्ष किसानों को बर्गलाने में लगा हुआ है किंतु उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी। संसद ने स्पष्ट किया कि जल्द ही छपरा-बलिया-वाराणसी रेलखंड से कुछ नई गाड़ियों का परिचालन शुरू होगा। इसकी घोषणा रेलवे आने वाले समय में करेगा।