फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ मणि मंजरी मामला: मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता का कोर्ट में सरेंडर, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
आरोपी ने किया सरेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या मामले में बुधवार को चेयरमैन नगर पंचायत मनियर भीम गुप्ता ने जेएम कोर्ट फर्स्ट की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।

विज्ञापन

गौरतलब हो कि इसी मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया था। अब मामले के एक आरोपी सिकंदरपुर ईओ संजय राव फरार चल रहे हैं। ईओ के चालक को पुलिस पहले ही गिरतार कर जेल भेज चुकी है।


छह जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मणि मंजरी के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश व चालक चन्दन कुमार को आरोपी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
इसमें चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। टैक्स लिपिक विनोद सिंह की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है।

चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव व कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के मामले में 15 अक्तूबर को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तीनों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद से आरोपी लोअर कोर्ट में समर्पण की फिराक में थे।

इसी बीच मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें