फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में आज छात्र कर्फ्यू का ऐलान, प्रशासन अलर्ट, सभी स्कूल-कॉलेज बंद

Mon, 28 Aug 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बलिया में प्रशासन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया स्थित टीडी कालेज के छात्रों को जेल भेजने के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने सोमवार को जिले  में छात्र कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसको लेकर रविवार को बैठक कर छात्रों ने रणनीति बनाई और राजनैतिक दलों और स्वयंसेवी संगठनों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने एहतियातन 28 अगस्त को इंटर तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल तथा महाविद्यालय बंद कर दिए। डीएम ने अशांति फैलाने वालों पर रासुका और गैंगस्टर लगाने की चेतावनी दी है।  

 छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों की बैठक रविवार को सतीश चंद्र कालेज के छात्रसंघ भवन के सभागार में हुई। इसमें छात्र कर्फ्यू के लिए रणनीति बनाई और छात्रनेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी राजनीतिक दलों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन, अधिवक्ता और अन्य संगठनों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन


 उधर, छात्र कर्फ्यू को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट है। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने रविवार शाम को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिले को दो जोन और 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम करने का निर्णय लिया गया।

डीएम ने अशांति फैलाने वालों पर रासुका और गैंगस्टर लगाने की चेतावनी दी है। डीएम ने बताया कि छात्र कर्फ्यू के मद्देनजर इंटर तक के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल और सभी महाविद्यालय 28 अगस्त को बंद रहेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी

दो दिन पहले छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष ने की थी आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
छात्र कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। नगर के कुंवर सिंह चौराहा, टीडी चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, शहीद चौक, अस्पताल समेत विभिन्न चौराहों और बाजार में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्रों का दौरा कर निगाह रखेंगे। जनपद के महाविद्यालयों व तहसीलों में भी पुलिस की तैनाती की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें