फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid Namaz Live: ईद-उल-अजहा की नमाज के साथ शुरू हुआ बकरीद का त्यौहार, जानिए- क्यों दी जाती है कुर्बानी ?

Thu, 29 Jun 2023 10:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Bakrid Namaz Live: नमाजी खुदा की बारगाह में नमाज अदा कर रहे हैं। उलेमा हजरत इब्राहिम अलैह. की जिंदगी पर रोशनी डालेंगे। मुल्क में अमन-ओ-अमान व खुशहाली की दुआ मांगी जा रही है। मौलाना हारुन रसीद नक्शबंदी ने बताया कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की सुन्नत है।
विज्ञापन
विद्यापीठ स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार आज पूरे देश में अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। मोमिन नमाज अदा कर खुदा की राह में जानवरों की कुर्बानी पेश करेंगे। मस्जिदों व ईदगाहों में उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में दावतों का दौर चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Weather News: वाराणसी में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, IMD ने मानसून को लेकर दी बड़ी जानकारी

गुरुवार को नमाजी खुदा की बारगाह में नमाज अदा कर रहे हैं। उलेमा हजरत इब्राहिम अलैह. की जिंदगी पर रोशनी डालेंगे। मुल्क में अमन-ओ-अमान व खुशहाली की दुआ मांगी जा रही है। मौलाना हारुन रसीद नक्शबंदी ने बताया कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की सुन्नत है। इस दिन जानवरों की कुर्बानी देने वालों की गुनाहों को अल्लाह माफ कर देता है और वह बंदा अल्लाह का महबूब बन जाता है। कुर्बानी तीन दिनों तक होती है। नमाज अदा करने के बाद मोमिन घरों में कुर्बानी देंगे। इसके साथ रात तक घरों में दावतों व मुबारकबाद का दौर चलेगा।

 

विज्ञापन

शिवपुर स्थित गिलत बाजार मस्जिद में नमाज सकुशल संपन्न हुआ - फोटो : अमर उजाला
शिवपुर स्थित गिलत बाजार मस्जिद में नमाज सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, थाना प्रभारी वैधनाथ सिंह, मैजिस्ट्रेट शालिनी सिंह, उप निरीक्षक विनायक सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार राय, मय फोर्स मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें