प्रयागराज से आजमगढ़ की ओर जाने वाले मालवाहक कछवा रोड से कपसेठी, बड़ागांव, बाबतपुर, मोहांव चौराहा से चोलापुर होते हुए जाएंगे। प्रयागराज से गाजीपुर की ओर जाने वाले मालवाहक कछवा रोड से कपसेठी, बड़ागांव, बाबतपुर, मोहांव चौराहा, गोसाईपुर, कटहलगंज, मुनारी से चौबेपुर होते हुए जाएंगे। गाजीपुर से जौनपुर, लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाले मालवाहक मुनारी, कटहलगंज से मोहांव चौराहा से बाईं तरफ मुड़कर गोसाईंपुर होते हुए बाबतपुर से जाएंगे।