फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए एनआरसी का विरोध कर रहे केजरीवाल : सुरेंद्र सिंह

Sat, 28 Sep 2019 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान परस्त बताया है।  उन्होंने कहा कि वे एनआरसी का विरोध मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए कर रहे हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के लोग बाहर हो जाएंगे तो दिल्ली का विकास रुक जाएगा। पूर्वांचल के लोग ईमानदार व मेहनतकश होते हैं। वे जहां भी रहते हैं विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हैं।

विज्ञापन


चांददियर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने केजरीवाल को मतलबी इंसान बताते हुए कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के बूते सत्ता पाने वाले केजरीवाल ने अन्ना को धोखा दिया। कुमार विश्वास जैसे मित्र को छला और अब दिल्ली की जनता को छल रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी व पूर्वांचल के लोगों को एनआरसी के बहाने डराने का उनका असल उद्देश्य दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मुसलमानों व अन्य मुस्लिम संगठनों का आगामी चुनाव में समर्थन पाना है। केजरीवाल के विचार ममता बनर्जी से मेल खा रहे हैं। आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल से जिस तरह ममता बनर्जी का जाना तय है, उसी तरह दिल्ली की जनता केजरीवाल की विदाई का मन बना चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें