फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी पर बागेश्वर धाम सरकार ने दिया बड़ा बयान, काशी में बोले- अब मथुरा की ओर ध्यान देना होगा

Wed, 14 Sep 2022 06:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों वाराणसी में कथा वाचन कर रहे हैं। एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा है। ज्ञानवापी से शिव निकलेंगे और हम सभी उनका अभिषेक करेंगे। कोर्ट ने साक्ष्य को मान्यता दी है। काशी में कण-कण शंकर है। यह साफ हो गया है। काशी के बाद अब मथुरा की ओर ध्यान देना होगा। उक्त बातें बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को धर्म संघ में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ ने न्याय दे दिया है। अब मथुरा की बारी है। उसे भुलाया नहीं जाना चाहिए। कहा काशी विश्वनाथ विजय यात्रा पर निकल चुके हैं। साबित कर दिया है कि काशी में कण-कण में शंकर है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब देश का राजा आध्यात्मिक होता है, तो देश की जनता भी आध्यात्मिक हो जाती है।

पीएम मोदी को दिया साधुवाद

कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज्ञानवापी और मां श्रृंगार गौरी केस में आए फैसले का स्वागत किया है। कहा कि यह फैसला देश के लिए का गौरव का विषय है। ज्ञानवापी के सवाल पर कहा कि कानून अपना कार्य कर रहा है। विश्वास जताया कि विजय हिंदुओं की ही होगी।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी को साधुवाद दिया। कहा कि सदियों बाद काशी में शिव और गंगा एकाकार हुई है। राम को लंका जाने के लिए भक्तों ने सेतु निर्माण किया, उसी प्रकार नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ और गंगा के मिलन में सेतु का कार्य किए हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर कहा कि रामलला आ चुके हैं और अब विराजमान होंगे। फिर काशी का जय जयकार होगा। ललितपुर में कथा श्रवण रेट लिस्ट वायरल होने सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए, जो कथा बेच रहा है। धर्म धंधा नहीं, श्रद्धा का विषय है।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बरत रही अतिरिक्त सतर्कता

ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात कमांडो - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में सोमवार को आए आदेश के बाद से कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। एहतियातन मंगलवार को भी काशी और वरुणा जोन की पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की और धर्म गुरुओं और प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। वहीं, सोशल मीडिया पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी है।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही क्यूआरटी को तैनात किया है। कमिश्नरेट एरिया में लागू सेक्टर स्कीम और सीमा पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। सुबह और शाम पुलिस ने फुट पेट्रोलिंग करते हुए इलाकों में लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

भेलूपुर के बजरडीहा, मदनपुरा, बेनिया, नई सड़क, दालमंडी, चौक, पीलीकोठी, सरैया और अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त करते हुए लोगों से शांति व अमन चैन कायम रखने की अपील की। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार शहर में शांति और कानून व्यवस्था को कायम रखने की अपील को लेकर इलाकों में पेट्रोलिंग जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें