फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चलते ऑटो-रिक्शा में बैग छीना, छीनाझपटी में रिक्शे से गिरी महिला, अस्पताल में हालत गंभीर

Wed, 10 Aug 2022 09:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी

सार

हाजीपुर में एक महिला रक्षाबंधन मनाने अपने दो बच्चों के साथ मायके जा रही थी। तभी चलते ऑटो रिक्शा में बैठी महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला का बैग झपट लिया। जिसमें महिला घायल हो गई और गंभीर स्थिति में है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। संजू देवी (30 वर्ष) के बैग को बुधवार शाम चलते ऑटो रिक्शा से छीन लिया गया।  हाजीपुर निवासी अवधेश सफाई कर्मी की पत्नी संजू देवी अपने पुत्र आयुष (10 वर्ष) पुत्री नंदनी  (7 वर्ष) के साथ रक्षाबंधन पर्व पर मायके जाने के लिए घर से ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने मायके जा रही थी। रास्ते में गोसाईपुर मोहाव पीसीएफ गोदाम के पास पहुंचते ही ऑटो रिक्शा सवार महिला पर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बदमाश बगल से झपट्टा मारकर बैग छीनकर भागने लगे जिसमें महिला बचाव करते समय चलती ऑटो रिक्शा से गिर गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।  बाजार वासियों के हो-हल्ला करने के बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले। घायल महिला को क्षेत्रवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर इलाज के लिए भेजा गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने दीनदयाल हेतु रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें