फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाइक की चपेट में आकर बंदर के बच्चे की मौत, बंदरों का झुंड युवक को दो घंटे घेरे रहा

Thu, 19 Oct 2023 02:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप गुरुवार को एक बाइक की चपेट में बंदर का एक बच्चा आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से बंदर के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप गुरुवार को एक बाइक की चपेट में बंदर का एक बच्चा आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। यह देख मौके पर मौजूद बंदर आक्रोशित हो गए और युवक को दौड़ा लिए। युवक ने एक अस्पताल में छुपकर जान बचाई। 

विज्ञापन


मोहांव निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी बाइक से वाजिदपुर जा रहा था। अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप सड़क पार करते समय एक बंदर का बच्चा उसकी बाइक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उस युवक को घेर लिया।

अस्पताल तक पहुंचा बंदरों का झुंड

युवक किसी तरह अपने हेलमेट से बंदरों पर वार कर खुद को बचाते हुए एक अस्पताल में घुस गया। बंदरों का झुंड वहां भी पहुंच गया। अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा बंदकर युवक को सुरक्षित किया।
ये भी पढ़ें: एनसीएल की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी, असलहा लूटने की भी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के भय के कारण करीब दो घंटे तक युवक अस्पताल में छुपा रहा। बंदरों के जाने के बाद युवक डरते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुआ। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें