फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के प्रवेश द्वार का चौखट मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। बभनियाव में पुरातात्विक उत्खनन के पहले गड्ढे में मंगलवार को दोपहर के पूर्व खुदाई में मंदिर के चौखट मिले। प्रोफेसर एके सिंह ने बताया कि बनावट के अनुसार ऐसा प्रतीत हुआ कि प्रवेश द्वार भव्य रहा होगा। लेकिन कालांतर में वह टूट फूट का शिकार हो गया। मंगलवार को खुदाई का तीसवें दिन था। दोपहर बाद अचानक बारिश होने से गड्ढा पूरी तरह लबालब भर गया। प्रोफेसर एके सिंह ने बताया कि अत्यंत महत्वपूर्ण प्रमाण मिलने ही वाले थे कि तेज बारिश ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया। बताया कि नीचे एक मुखी शिवलिंग के प्रवाल पथ की ओर पत्थर की बनी खूबसूरत नाली दिख रही थी। बारिश के कारण अभियान में लगी टीम फोटो तक नहीं ले पाई। बताया कि काशी में प्रारंभिक गुप्त काल के शिव मंदिर का यह पहला अधिष्ठान है।
विज्ञापन

उधर, उत्खनन दल के लोगों ने मंगलवार को पनियरा गांव में स्थित टीले का सर्वेक्षण किया। यहां पर टीले के पास खंडित मूर्तियां, चौकोर अरघे का भग्न मृदभांड बिखरे हुए मिले। प्रो. एके सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण से पता चलता है कि यह गांव 15 सौ से दो हजार साल पहले से अस्तित्व में है। यहां पर टीले के किनारे नदी का जल प्रवाह पथ स्पष्ट हो रहा है। उत्खनन दल के साथ डा. रवि शंकर, डा. संदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें