फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी का सिक्का और गुप्तकालीन आवास का हिस्सा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब (वाराणसी)। बभनियाव गांव में खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार को मिली फर्श फर्श के पास से शुक्रवार को बड़े बर्तन का अवशेष मिले। कयास लगाया जा रहा है कि उसमें अन्न रखा जाता था। इसके आधार पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कमरे में लोग रहते रहे होंगे। वहीं प्राचीन सिक्का भी मिला। सिक्के पर मिट्टी जमा होने से उस पर बनी आकृति का पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन यह सिक्का चांदी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खुदाई के दौरान कसौटी भी मिली है। इसका प्रयोग सुनार करते हैं। इस पर सोना रगड़ कर असली तथा नकली परखा जाता है। खुदाई की देखरेख कर रहे प्रो. एके द्विवेदी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस पत्थर पर 17 सौ वर्ष पहले सोना रगड़ कर देखा जाता रहा होगा। इसके अलावा सुपारी के आकार के मनके और मिट्टी की गोलियां भी मिलीं। शुक्रवार को प्रो. ओ एन सिंह ने गड्ढों का निरीक्षण किया। प्रो. एके सिंह ने बताया कि जनता कर्फ्यू को लेकर शनिवार तथा रविवार को दो दिन खुदाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें