फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: काशी से गोवा, खजुराहो की विमान सेवा बंद, भुवनेश्वर का बदला समय; पढ़ें- पूरी जानकारी

Mon, 01 Apr 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बाबतपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भुवनेश्वर और चेन्नई की रात में उड़ानें हैं। वहीं, खजुराहो की उड़ान बंद करके इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू हुई है। उधर होली के बाद से दिल्ली और मुंबई के विमान की सीटें 80 प्रतिशत तक फुल हैं। 
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा और खजुराहो की सीधी विमान सेवा बंद हो गई है। भुवनेश्वर के विमान का समय भी बदल गया है। शाम 7:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भर रही है। वहीं, खजुराहो की उड़ान बंद करके इंदौर के लिए विमान सेवा शुरू हुई है।

विज्ञापन


रात 8.05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से विमान इंदौर के लिए उड़ान भर रही है। चेन्नई के लिए भी रात 9.20 बजे इंडिगो की विमान सेवा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक दबाव इस समय दिल्ली और मुंबई रूट पर है। होली त्योहार के बाद लौटने वाले ट्रेन में जगह न मिलने पर विमान का रुख कर रहे हैं। इस वजह से मुंबई और दिल्ली के विमान की सीटें 80 प्रतिशत तक फुल हैं।

एयरपोर्ट से रोजाना 30 उड़ानें हैं। इसमें सबसे अधिक दिल्ली की विमान सेवाएं हैं। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, लखनऊ की उड़ानें भी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए उड़ान हैं। उसमें भी औसतन 150 से अधिक ही यात्री उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि गोवा की विमान सेवा बंद होने से यात्रियों को मुंबई और पुणे होकर जाना पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टियां अब शुरू हो रही हैं, ऐसे में गोवा और खजुराहो की विमान सेवा बंद नहीं करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें