फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे की देरी से नई दिल्ली के लिए विमान ने भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध ने हवाई सफर करने वालों को परेशानियों में डाल दिया है। सोमवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के विमान ने 18 घंटे देरी से उड़ान भरी। इस विमान को रविवार शाम उड़ान भरनी थी। अन्य विमान भी लेटलतीफी का शिकार हुए।
विज्ञापन

कोलंबो से वाराणसी आने वाला विमान एआई 272 रविवार रात में दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। लेकिन धुंध के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका। लिहाजा इसे एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। सोमवार शाम चार बजे एयरलाइंस प्रबंधन ले उसे दिल्ली भेजा। वहीं, विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली से वाराणसी आने वाले विमान एक से दो घंटे की देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें