फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर प्लेट पर पापा, दादा लिखे वाहनों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यातायात जागरूकता माह शुरू हो चुका है। ऐसे में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने सहित अन्य नियमों को तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नजर है। इसके साथ ही भ्रामक नंबर प्लेट लगाकर वाहन दौड़ाने वालों की भी खैर नहीं है। तय कर दिया गया है कि नंबर प्लेट पर नंबर को अलग दिखाने के लिए पापा, दादा, यादव, राम, बॉस आदि लिखाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान व जुर्माना वसूला जाएगा। शहर में ऐसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है जो फैंसी नंबर प्लेट लिखवाने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नाबालिगों पर नजर ए इनायत
यातायात माह मना रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नजर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के कार सवारों पर है। इनकी धरपकड़ करते हुए चालान व समन शुल्क वसूलने की कार्रवाई हो रही है। लेकिन गिरजाघर, गोदौलिया, मैदागिन, लंका और इंग्लिशिया लाइन आदि इलाकों में अधिकतर चालक ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से कम है। नाबालिगों के हाथ में स्टेयरिंग होने से आए दिन शहर में सड़क हादसे भी हो रहे हैं। लेकिन चार दिन बीतन के बाद भी इन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।
ई-रिक्शा यात्रियों से ठसाठस, अनदेखी
चार या पांच सवारी से अधिक ई-रिक्शा में नहीं बैठा सकते मगर, शहर में दौड़ रहे अधिकतर ई-रिक्शा ठसाठस भरे रहते हैं। यह सुरक्षा नियम के लिहाज से ठीक नहीं। हर दिन कहीं न कहीं ई-रिक्शा पलटने के मामले आते रहते हैं। अभी सप्ताह भर पहले ही अस्सी से गोदौलिया लौट रहा ई-रिक्शा सोनारपुरा के पास पलट गया था।
विज्ञापन

बढ़ती जा रही संख्या
विगत माह ट्रैफिक विभाग की ओर से ई-रिक्शा का सर्वे कराया गया था तो सबसे अधिक जमावड़ा गोदौलिया पर पाया गया था। हर घंटे 360 ई-रिक्शे चौराहे पर खड़े मिले। चौराहे से कुछ दूरी पर हर दस मिनट पर 60 ई-रिक्शे सवारियां बैठा रहे थे। 20 हजार ई-रिक्शे शहर भर में दौड़ रहे हैं।
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। आटो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। देखा जाएगा कि कितने रजिस्टर्ड है। डीएल आदि की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

श्रवण कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें