फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दुनिया का चौथा एयरपोर्ट बना बाबतपुर एयरपोर्ट, सेल्फ बैगेज ड्राप सिस्टम से हुआ लैस

Thu, 19 Sep 2024 10:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्राप सिस्टम इंस्टॉल हो गया है । इस तरह की सुविधा होने के बाद अब बाबतपुर एयरपोर्ट अब दुनियां के चौथे नंबर के एयरपोर्ट में शुमार हो गया है। अब यात्रियों को लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा ।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्राप सिस्टम इंस्टॉल हो गया है । एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली और मुंबई के बाद अब सुविधाओं को लेकर देश का तीसरा और दुनिया का चौथा एयरपोर्ट बन गया है, जहां इस तरह की सुविधा है।

विज्ञापन


इस नई सर्विस से यात्रियों का समय बचेगा और लंबी क़तार नहीं लगाना पड़ेगा । यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के प्रस्थान हाल में सेल्फ सर्विस बैग ड्रॉप (SSBD) यूनिट इंस्टॉल की गई है । ये इकाई फिलहाल तीन एयरलाइंस एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास उपलब्ध हैं।

बता दें कि पारंपरिक तौर पर एयरपोर्ट पर सामान ड्रॉप करने में लगभग चार से पाँच मिनट का समय लगता है। इस नई सर्विस के तहत चेक-इन डेस्क से लेकर बोर्डिंग पास प्रिंट करने और कॉमन यूज सेल्फ सर्विस (CUSS) कियोस्क पर सामान का टैग लेना शामिल है। अधिकारियों  का कहना है कि सामान ड्रॉप करने वाली यूनिट तक पहुंचने के बाद यात्रियों को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करना होता है और अपने बैग को कन्वेयर बेल्ट पर रखना होता है।
विज्ञापन


इस सुविधा के जरिए डीजी यात्रा का प्रयोग करने वाले यात्रियों को काफ़ी सहूलियत मिलेगी। विमान यात्री को डीजी गेट से प्रवेश करने के बाद सेल्फ बैगेज मशीन के पास जाना होगा  और अपना पीएनआर नंबर डालना होगा । पीएनआर नंबर डालते ही बेल्ट पर अपना सामान रखना होगा ।जिसके बाद सामान स्वतः बेल्ट से अंदर चला जाएगा । बैग ड्राप करने के बाद यात्री सिक्योरिटी होल्ड एरिया होते हुए विमान में सवार होंगे ।इसके पूर्व यात्रियों को सेल्फ चेक-इन कायस्क से बैगेज टैग का प्रिंट निकालना होगा। बैगेज टैग को अपने बैग पर लगाना होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें