फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने दाना भुजवा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को कोतवाली लाई।
विज्ञापन

भैदपुर गांव स्थित लोहाड़ी शहीद मजार के मुजावर जावेद वारिस खां उर्फ राजन बाबा (50) एनएच पर स्थित एक ठेले वाले से दाना भुजवा रहे थे। इसी दौरान बाइक से तीन लोग शराब के नशे में आए तथा बाबा को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन तीनों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई जबकि एक युवक फरार हो गया। राजन बाबा ने आशीष कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह एवं एक अज्ञात के ख़िलाफ लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें