फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ एक क्लिक पर मिल सकेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Wed, 10 Jan 2018 02:11 PM IST
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
kashi vishwanath temple - फोटो : file photo
विज्ञापन
धर्मनगरी काशी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन अब ऑनलाइन भी किए जा सकेंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ ही नौ दुर्गा, नौ गौरी, छप्पन विनायक, अष्टभैरव समेत अन्य सभी प्रमुख मंदिरों के विग्रहों के दर्शन भक्तों को सिर्फ एक क्लिक पर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


देश-विदेश के श्रद्धालुओं और सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन महकमे की यह नई वेबसाइट दो महीने में तैयार हो जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने वेबसाइट के जरिए विग्रह की तस्वीरें, उनका महात्म्य, मंदिर तक पहुंचने के मार्गों की पूरी जानकारी ऑनलाइन करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार ने 35 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में बाबा काशी विश्वनाथ धाम यहां है। बाकी ज्योतिर्लिंगों के स्वरूपों के भी यहां मंदिर हैं। विश्वविख्यात बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर समेत यहां के 287 मंदिर ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन


सहायक पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि शहर के सभी 287 मंदिरों की सूची तैयार करके जियो ट्रैकिंग कर दी गई है। यह सूची निदेशायल को भेजी जा चुकी है। लगभग दो माह के अंदर इसे आरंभ कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार से इसके लिए 35 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

एक नजर में

demo pic
काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंगः श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, काशी करवट भीमेश्वर, नागेश्वर संकठा घाट, ओंकारेश्वर कोयला बाजार, महाकालेश्वर दारानगर, त्रयंबकेश्वर बांसफाटक, रामेश्वरम रामकुंड, घृणिश्वर कमच्छा, मल्लिकार्जुन सिगरा, केदारेश्वर केदारघाट, बैजनाथ धाम बैजनत्था, सोमेश्वर मीरघाट। 

नौ दुर्गाः ब्राह्मी, मां माहेश्वरी, ऐंद्री, वाराही, शीतला, कौमारी, महामुंडा, चचिका, संकटा। 

नौ गौरीः मुखनिर्मालिका गौरी, ज्येष्ठा गौरी, सौभाग्य गौरी, शृंगार गौरी, विशालाक्षी गौरी, ललिता गौरी, भवानी गौरी, मंगला और महालक्ष्मी गौरी। 

अष्टभैरवः भीषण भैरव, संहार भैरव, उन्मत्त भैरव, क्रोधन भैरव, कपाली भैरव, असितांग भैरव, चंड भैरव, रूरू भैरव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें