फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौना कराने ससुराल पहुंचे बाबा विश्वनाथ, भक्तों के साथ आज खेलेंगे होली

Mon, 26 Feb 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के गौने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ मां गौरा के गौने के लिए अपने ससुराल पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ के गौने की रस्म भी शुरू हो गई है। गौने में चढ़ाने के लिए सगुन भी तैयार होने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार को रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ भक्तों के दर्शन के लिए परिवार के साथ पालकी पर सवार होकर निकलेंगे। काशी में बाबा विश्वनाथ के गौना की रस्म रविवार से शुरु हो गई है। गौने में चढाने के लिए सगुन तैयार हो चुका है।

काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के गौना की तैयारी में नए वस्त्राभूषण की खरीदारी के साथ महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास पर फल-फूल और मिष्ठान से भरी डलिया सजाकर गौना लेने ससुराल पहुंचे दामाद के स्वागत की रस्म निभाई गई।
विज्ञापन


काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के साथ गौरी गणेश की प्रतिमा का शृंगार के बाद आरती उतारकर वैदिक मन्त्रों से गौने की रस्म शुरू की गई। महंत आवास उत्सव के माहौल में गौने की बधाई गीतों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

निकाली जाएगी शोभायात्रा

बाबा विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
डा. अमलेश शुक्ल अमन ने नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय.. गौरा तो जायेगी भोले बाबा के साथ, गौरा तेरी बिंदिया है हजारी सहित अनेक गीत शगुन की बेला में गाए।

संजू तिवारी और मिथिलेश चौबे ने भी भजन सुनाए, तबले पर मृत्युंजय भारद्वाज, हारमोनियम पर संजय, मंजीरे पर कृष्णा, आनंद और भैरव पाण्डेय ने संगत की।

सोमवार को मंहत आवास पर सुबह ब्रह्म मुर्हु्त में बाबा के साथ मां गौरा की चल प्रतिमा का पंचगव्य तथा पंचामृत स्नान करा दुग्धाभिषेक किया जायगा। सुबह पांच से आठ बजे तक 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विशेष षोडशोपचार पूजन पश्चात फलाहार का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी।

दस बजे चल प्रतिमाओं का राजसी शृंगार व 12 भोग आरती के बाद के बाद पालकी का दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा। सायं पांच बजे बाबा की पालकी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मंहत आवास से मंदिर तक जाएगी। मान्यता के मुताबिक इसी दिन बाबा विश्वनाथ कैलाश पर्वत से चलकर राजसी स्वरूप में हिमपुत्री पार्वती का गौना कराकर कैलाश लाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें