फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: माता मशान काली के साथ हुआ मसान नाथ का शृंगार, भक्तों ने शिव-शक्ति का किया पूजन

Mon, 15 Apr 2024 12:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: बाबा को पक्के भोजन, मीठे का भोग लगाया गया। इसके बाद अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने भंडारे की शुरुआत की। इस दौरान भक्तों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
बाबा महाश्मशान नाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र की षष्ठी पर रविवार को वाराणसी स्थित बाबा महाश्मशान नाथ का माता मशान काली के साथ विशेष शृंगार किया गया। भक्तों ने मसान नाथ के मंदिर में शिव और शक्ति के एकाकार स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन




रविवार को बाबा मसाननाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर में बाबा की मध्याह्न भोग आरती की गई। बाबा को पक्के भोजन, मीठे का भोग लगाया गया। इसके बाद अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने भंडारे की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को छह बजे बाबा का भव्य शृंगार हुआ। इसमें बेलपत्र व सुगंधित पुष्प लगाया गया था। इस दौरान गुलशन कपूर, बिहारी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय शंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें