क्षतिग्रस्त डॉ आंबेडकर की प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्राम सभा के पास प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर कला के प्रांगण में स्थापित संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने से बुधवार सुबह तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैली और मौके पर भरपुर कला के ग्रामीण और आसपास के गांव के हरिजन बस्ती के हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर थाना निजामाबाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया जा रहा, लेकिन ग्रामीण अपनी मूर्ति के मरम्मत की मांग पर डटे रहे।