हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन नेवी (वेस्टर्न नेवल कमांड), बगवाडिया फाउंडेशन, इंडियन ऑयल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और माजागन डॉक लिमिटेड ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। जिया को इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच अजेंद्र राय, प्रमोद राय, मुकेश राय, सुरेश यादव, चंद्रजीत आदि ने बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लेले अइहा सेंट गमकऊआ राजा जी... रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य, वायरल हुआ वीडियो
जिया के नाम दर्ज हैं कई विश्व रिकार्ड
जिया इससे पहले तैराकी के क्षेत्र में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 2022 में पॉक स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड, 2024 में इंग्लिश चैनल पार कर विश्व रिकॉर्ड और ऐसा करने वाली पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर गर्ल बनीं। उनको वोसा अवार्ड 2024 (ओपन वाटर स्विमिंग का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार), राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिल चुका है।