फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : नसीरपुर के पास हुई मुठभेड़, पुलिस ने दो गो तस्करों को किया गिरफ्तार

Tue, 05 Oct 2021 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस ने जब तस्करों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो एक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर मोहम्मदपुर के रास्ते नसीरपुर की तरफ आ रहे है। वे पिकअप से गोवंश को बिहार ले जाते हैं। इसके बाद  पुलिस टीम नसीरपुर चौराहे पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी। 

विज्ञापन


कुछ ही देर में दो बाइक आती हुई दिखाई दी। पास आने पर पुलिस ने टार्च दिखा कर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मुड़ कर भागने लगने। लेकिन सड़क पर पानी लगे होने के कारण दोनों फिसल कर गिर गए। पुलिस पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो एक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान शहदाब और तैयब निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें