फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 6 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया डॉक्टर का शव, मां ने डीएम से लगाई थी गुहार

Tue, 02 Jul 2019 11:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कब्र खोदकर निकाली जा रही डॉक्टर रफी की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के लाट सरैया कब्रिस्तान स्थित कब्र खोदकर मंगलवार को डॉ रफी परवेज का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


बुधवार को बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस में डॉ रफी के शव का पोस्टमार्टम वीडियो कैमरे के सामने विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराया जाएगा। इसके बाद शव को वापस कब्र में दफनाया जाएगा।

आदमपुर थाना के सलेमपुर निवासी डॉ रफी आजमगढ़ में डिप्टी सीएमओ के तौर पर कार्यरत थे। बीते साल दिसंबर में आजमगढ़ स्थित ससुराल में डॉ रफी की मौत हो गई थी और उनका शव लाटसरैया स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था।
विज्ञापन


डॉ रफी की मां अफरोजा ने आजमगढ़ के एसपी और बनारस के डीएम से गुहार लगाई थी कि उनके बेटे की स्वाभाविक मौत नहीं हुई थी। अफरोजा ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की थी।

विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर 11 बजे के लगभग मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में वीडियो कैमरे के सामने डॉ रफी का शव कब्र से बाहर निकाला गया। सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया है।

पोस्टमार्टम होने के बाद शव को वापस कब्र में दफना दिया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर आदमपुर आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ रफी की मौत की जो भी वजह सामने आएगी, उसकी जानकारी आजमगढ़ पुलिस को दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें