राजस्व व पुलिस करी होती हस्तक्षेप तो मां होती जिंदा
मृतका के भतीजे सर्वजीत प्रसाद और बेटी अनिता के अनुसार घर के सामने खाली जमीन पर उनका परिवार वर्षों से झोपड़ी डालकर रहता था। दुर्गा पूजा पंडाल लगाने के लिए पुलिस के कहने पर उन्होंने झोपड़ी हटा ली थी। प्रतिमा विसर्जन के बाद जब परिवार के लोग दोबारा झोपड़ी लगाने पहुंचे तो विपक्षी पक्ष ने इसका विरोध किया।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग वहां खूंटा गाड़कर बकरी बांधने लगे और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर धमकी देने लगे इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई, जिसमें मां निराशा देवी घायल हो गईं।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जमीन संबंधी विवाद की शिकायत स्थानीय तहसील व पुलिस से कई बार की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस अगर पहले ही हस्तक्षेप किया होता या राजस्व विभाग गंभीरता दिखाई होती तो यह घटना नहीं होती। पिता शिकायत पत्र लेकर कई दिनों तक तहसील व थाना का चक्कर काटे अंत में विवाद बढ़ गया।
17 लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि मामले में वादी की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने के साथ आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पूजा के समय दोनों पक्ष रतसर चौकी में सुलह कर के झोपड़ी हटाए थे। विवाद जीएस की जमीन पर खूंटा गाड़ने के दौरान हुआ था।