फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: नए साल से पहले शुरू हो सकता है आजमगढ़ एयरपोर्ट, विमानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं PM मोदी

Tue, 26 Dec 2023 06:28 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनाया गया है। इसका शियान्यास भी पीएम मोदी ने किया था। अब एयरपोर्ट बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट के साथ ही मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे से विमानों का संचालन 30 दिसंबर से शुरू हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट के साथ ही मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण कर सकते हैं। विमानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। गत 15 दिसंबर को ही आजमगढ़ एयरपोर्ट का लाइंसेस जारी हुआ था।

विज्ञापन


रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनाया गया है। इसका शियान्यास भी पीएम मोदी ने किया था। अब एयरपोर्ट बनकर तैयार है। डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद विमानों के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है। दरअसल, लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी की देखरेख में आजमगढ़ एयरपोर्ट का काम पूरा हुआ है। 

वाराणसी के एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि आजमगढ़ के जिलाधिकारी से पीएम व सीएम कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी है। पूछा है कि एयरपोर्ट के विकास और विमान संचालन के लिए तैयारी कैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें