आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार सुबह छह बजे रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन हुआ। यह मैराथन शहीद उद्यान से शुरू होकर सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, गोदौलिया तक गया। वहां से वापस सिगरा स्टेडियम पहुंचा। मिनी मैराथन में सुरक्षा बलों के जवान, जनप्रतिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और गणमान्य के साथ ही आम लोग भी शामिल रहे।