फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने सपा नेता के घर की कुर्की, टेट परीक्षा में शुचिता भंग करने में हुआ था नामजद

Sun, 14 Aug 2022 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

जनवरी माह में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने का जिले में बड़ा प्रयास हुआ था। अमर उजाला ने परीक्षा वाले दिन 23 जनवरी 2022 को ही इसका खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीईटी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के खुलासा के बाद अब गैंग के फरार सदस्यों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। फरार चल रहे नकल माफिया सपा नेता इसरार खां सहित चार आरोपियों पर 82 की कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित था। 
विज्ञापन


इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस शनिवार को सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार खां के घर पहुंची और करीब 35 लाख की चल संपत्ति कुर्की की। जनवरी माह में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने का जिले में बड़ा प्रयास हुआ था। 

अमर उजाला ने परीक्षा वाले दिन 23 जनवरी 2022 को ही इसका खुलासा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण का खुलासा किया और लगभग 51 लाख रुपये के चेक व कैश की बरामदगी दिखाने के साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आठ लोगों को फरार बताया था। 
विज्ञापन


प्रकरण की विवेचना सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में आठ अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन

फरार आरोपियों में रानी की सराय ब्लाक के पूर्व प्रमुख सपा नेता इसरार खां, महराजगंज थाने के सिंघवारा खास गांव निवासी जगजीवन, शहर के आहोपट्टी गांव निवासी सुनील यादव और शहर के रैदोपुर गांव निवासी तुषार सिंह शामिल हैं। इन आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक माह पूर्व 82 की कार्रवाई कर चुकी है। इनके घर पर नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी आरोपी ना तो गिरफ्तार हुए, न ही कोर्ट में समर्पण किए। कोर्ट के आदेश पर क्षेत्राधिकारी नगर महेंद्र कुमार शुक्ल व रानी की सराय थाना प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ शनिवार को सम्मोपुर गांव निवासी सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार खां के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। 

पुलिस ने इसरार खां के नाम पर तीन चार पहिया वाहन समेत घर के टीवी, फ्रीज, कुलर, पंखा, सोफा आदि घरेलू सामान (कीमत लगभग 35 लाख रुपये की चल संपत्ति) को कुर्क कर दिया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि बाकी के आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें