बापू की समाधि स्थल पहुंची साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर से 17 अक्तूबर को निकाली गई साइकिल यात्रा 30 अक्तूबर को दिल्ली पहुंच गई। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचकर स्वयंसेवकों ने सर्वधर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया।
इसके बाद समाधि स्थल के आसपास श्रमदान भी किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में पहुंचे स्वयंसेवकों का राजघाट पर बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्मीनगर से विधायक अभय वर्मा ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ अंशुमाली शर्मा ने भी उत्साह बढ़ाया।
रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने साइकिल यात्रियों को बधाई दी। साइकिल यात्रा बीएचयू वाराणसी से आरंभ होकर गोपीगंज, प्रयागराज, कुंडा, रायबरेली, लखनऊ, काकोरी, बिठूर, कानपुर, कन्नौज, बिधूना, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, पलवल होते हुए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थली राजघाट
तक पहुंची।
पढ़ेंः बीएचयू के हॉस्टल मेस में खाने के लिए अब देने होंगे 125 रुपये, छात्राओं ने दिया धरना