फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आयुष्मान कार्ड के नाम पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सीएमओ ने बताया फर्जी

Sun, 13 Sep 2026 12:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के अनुसार फर्जी वीडियो एवं भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मोबाइल नंबर दर्शाया जा रहा है, जिस पर ओटीपी भेजकर चैटबोट एप से कार्ड बनाने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस बारे में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित फर्जी वीडियो एवं भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित किया जा रहा है। इससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

आयुष्मान योजना में कार्ड बनाए जाने का दावा पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ऐसी कोई अधिकृत प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है। कोई भी व्यक्ति अनधिकृत मोबाइल नंबर, व्यक्ति या एप के साथ ओटीपी, आधार संबंधी जानकारी, अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। ऐसी जानकारी साझा करने से साइबर धोखाधड़ी एवं व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड एवं योजना से संबंधित सही जानकारी के लिए अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, योजना में सूचीबद्ध चिकित्सालय या मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, वाराणसी से संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें