फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मंत्रियों ने की समीक्षा बैठक: जलभराव पर सख्ती, पानी रोकने वालों पर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 12:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मंत्रियों ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान जलभराव पर सख्ती करते हुए नगर निगम समेत संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए। वहीं पानी रोकने वालों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सर्किट हाउस में हुई स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने समीक्षा बैठक की। निकासी में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर दो दिनों में निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

विज्ञापन


मंत्रियों ने निर्देश दिए कि कॉलोनियों और सड़कों पर बारिश का पानी किसी भी स्थिति में जमा न होने पाए। नगर निगम के अधिकारी जलभराव वाले स्थानों पर लगातार नजर रखें और कहीं भी लापरवाही न होने दें। शहर में जलभराव वाले सभी स्थानों को चिह्नित कर वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था दो दिनों के अंदर सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जल निकासी के रास्तों पर अतिक्रमण और अवरोध को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में एटीएस की दूसरी बड़ी कार्रवाई: साढ़े तीन महीने में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल नेटवर्क पर निगाह
विज्ञापन


अधिकारियों से कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति नाली, नाला और जल निकासी के प्राकृतिक मार्ग को अवरुद्ध कर बारिश के पानी का प्रवाह रोक रहा है तो तत्काल जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें